नक्सली बटालियन का मुखिया नै 14 साथीयों के साथ किया आत्मसमर्पण

नक्सली बटालियन का मुखिया नै 14 साथीयों के साथ किया आत्मसमर्पण

नक्सलियों की बटालियन का मुखिया बारसे देवा अपने 17 साथियों के साथ हैदराबाद में आत्मसमर्पण कर दिया है. वह हिड़मा का साथी था और नक्सली संगठन में बटालियन की कमान संभालता था. देवा लंबे समय से सुरक्षाबलों के रडार पर था।

नये साल के पहले दिन ही नक्सलियों की आखिरी उम्मीद भी टूटती नजर आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 31 दिसम्बर को हिड़मा का साथी व नक्सलियों की बटालियन का मुखिया बारसे देवा ने अपने 17 साथियों के साथ हैदराबाद में आत्म समर्पण कर दिया है । हालांकि छत्तीसगढ़ पुलिस  ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की है । क्योंकि विगत 2 दिसंबर को भी देवा के सरेंडर की अफवाह उड़ी थी जो कि बाद में झूठ निकली थी।

 बता दें कि देश से खतरनाक नक्सलियों का या तो सफाया हो चुका है, या फिर वह आत्मसमर्पण कर चुके हैं।सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद आत्मसमर्पण करने पहुंचा देवा कई दिनों से मुलगु के जंगलों में अपनी टीम के साथ छिपा हुआ था. बता दें कि हिड़मा के जीवित रहते ही संगठन ने देवा को बटालियन की कमान सौंप दी थी।


Click Here To See More